Type Here to Get Search Results !

अंगना पधारो शारदा भवानी भजन लिरिक्स - Angna Padharo Sharda Bhawani Bhajan Lyrics

Angna Padharo Sharda Bhawani Bhajan Lyrics


अंगना पधारो शारदा भवानी भजन लिरिक्स

अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी
शारदा भवानी मोरी शारदा भवानी
करदो कृपा महारानी.. मोरी शारदा भवानी
अंगना पधारो महारानी मोरी…

ऊँची पहाड़िया पे मंदिर बनो है
मंदिर में मैया को आसान लगो है
सान पे बैठी महारानी.. मोरी शारदा भवानी
अंगना पधारो महारानी मोरी…

रोगी को काया दे निर्धन को माया
बांझन पे किरपा ललन घर आया
मैया बड़ी वरदानी.. मोरी शारदा भवानी
अंगना पधारो महारानी मोरी…

मैहर में ढूंढी डोंगरगढ़ में ढूंढी
कलकत्ता कटरा जालंधर में ढूंढी
विजयराघवगढ़ में देखानी मोरी शारदा भवानी
अंगना पधारो महारानी मोरी…

मैहर को देखो या विजयराघवगढ़ को
एकै दिखे मोरी मैया के मढ़ को
महिमा तुम्हारी नहीं जानी मोरी शारदा भवानी
अंगना पधारो महारानी मोरी…

मैया को भार सम्भाले रे पंडा
हाथो में जिनके भवानी को झंडा
झंडा पे बैठी महारानी मोरी शारदा भवानी
अंगना पधारो महारानी मोरी…

महिमा तुम्हारी भगत जो भी गाए
मोनी भी मैया के दर्शन को आए
करदो मधुर मोरी वाणी हो मोरी शारदा भवानी
अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी ||



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.